Jharkhand Weather - झारखंड में चुनाव से पहले लुढ़का पारा, मेघ गर्जना के साथ बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची।Jharkhand Weather Forecast : मंगलवार की शाम आई तेज आंधी ने राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों का मौसम बदल गया है। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है और राजधानी के तापमान में 7.1 डिग्री तक की कमी आई है।

4 1 14
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची।Jharkhand Weather Forecast : मंगलवार की शाम आई तेज आंधी ने राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों का मौसम बदल गया है। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है और राजधानी के तापमान में 7.1 डिग्री तक की कमी आई है।

loksabha election banner

तापमान में कमी गर्मी से दिलाएगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान की माने तो नौ एवं 10 मई को राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावनाएं हैं।

वहीं 11 और 12 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। जिससे पूरे राज्य के तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया गया कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में 14 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 52 मिमी साहिबगंज के राजमहल में में हुई।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रामगढ़ का रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 33.8 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें:

Tejashwi Yadav: 'ना लालू यादव झुका और ना लालू का बेटा झुकेगा', झारखंड में तेजस्वी ने भरी हुंकार

'मेरे चाचा अधिवक्ता हैं, तोड़फोड़ की...', अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी को दुकानदार ने दे डाली वॉर्निंग

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Swati Maliwal Case : विभव ने ठुकराया था ये ऑफर, चौंकाने वाली बात सामने आई; बिहार में पिता बोले- केजरीवाल के जेल...

संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास)।Bihar Politics News स्वाति मालीवाल प्रकरण (Swati Maliwal Case) में विभव की गिरफ्तारी से उसके पिता व ग्रामीण हतप्रभ हैं। ग्रामीण अब तक नहीं जानते थे कि विभव अरविंद केजरीवाल के इतने खास हैं। इस प्रकरण से जुड़ी खबरें गांव

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now